शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाने के बाहर गुरुवार की रात परिजनों ने नवविवाहिता का शव रखकर आरोपी पर मामला दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज किया। तब कहीं जाकर परिजन शव को अंतिम संस्कार को ले जाने के लिए राजी हुए.
बता दें कि बैराड़ कस्बे के बरोद रोड की रहने वाली एक 21 साल की नवविवाहिता ने गुरुवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। नवविवाहिता की शादी दो माह पहले ही हुई थी। नवविवाहिता के पति ने युवक के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया था।
दो माह पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक बैराड़ के अजमेर सिंह(22) की शादी पोहरी ब्लॉक के राठखेड़ा गांव की रहने वाली सुमना(21) से दो माह पहले ही सम्मेलन से हुई थी। बुधवार की रात वह कमरे में नीचे बिस्तर बिछा कर सो रहा था। उसकी पत्नी पलंग पर सो रही थी। रात 10 सोते वक्त उसके ऊपर कूलर पर रखी बोतल गिर गई थी। नींद खुलने के बाद उसने अपनी पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी के साथ राठखेड़ा का रहने वाला सतेंद्र धाकड़ सोया हुआ था।
जैसे ही अजमेर ने कमरे की लाइट जलाई तभी सतेंद्र ने भागने का प्रयास किया। लेकिन उसने सतेंद्र को भागते हुए पकड़ लिया। इससे घबराकर सुमन कमरे की कुंदी लगाकर पंखे पर अपनी साड़ी से फंदा बनाकर उस पर झूल गई। आनन फानन में अजमेर ने सतेंद्र को दूसरे कमरे में बंद किया फिर अपनी भाभी के साथ कुंदी को तोड़ सुमन को नीचे उतारा, लेकिन तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया था साथ ही सतेंद्र को भी अपनी कस्टडी में ले लिया था।
ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
सुमन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार की देर शाम परिजन शव लेकर बैराड़ थाने पहुंचे। जहां शव को बैराड़ थाने में रखकर आरोपी सतेंद्र धाकड़ पर मामला दर्ज करने की बात कही। वहीं पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। लेकिन परिजन नहीं माने, परिजनों का आरोप था कि आरोपी सतेंद्र धाकड़ सुमन को ब्लैकमेल कर रहा था। साथ घटना की रात उसने अजमेर की हत्या करने की साजिश रची थी।
बता दें कि देर रात तक थाने के बाहर परिजन वाले डटे रहे। देर रात बैराड़ थाना पुलिस ने आरोपित सतेंद्र धाकड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया। तब कहीं जाकर परिजन शव को थाने से अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को तैयार हुए।

विवाहिता के सुसाइड के बाद थाने पर शव रखकर प्रदर्शन: परिजनों ने पकडे़ गए युवक पर ब्लैकमेल के करने के लगाए आरोप, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment