शिवपुरी: जिला चिकित्सालय शिवपुरी में गतदिवस उपचार हेतु आई तहसील रन्नौद के ग्राम बगौरिया निवासी रिशिका लोधी पुत्री राकेश लोधी की जान बचाई गई। रिशिका को घर के आंगन में खेलते समय सांप के द्वारा काटे जाने से अत्यंत गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय शिवपुरी भर्ती कराया गया था। लगभग 06 दिन भर्ती रखने के बाद उसे स्वस्थ्य डिस्चार्ज किया गया।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ यादव ने बताया कि तहसील रन्नौद के ग्राम बगौरिया निवासी रिशिका लोधी पुत्री राकेश लोधी उम्र 09 वर्ष को 21 जून की शाम खेलते समय घर के आंगन में सांप ने काट लिया, उसके बाद उसे नजदीकी के गांव में झाड़ फूक के लिए उसके परिजन ले गये आराम न मिलने पर एवं हालत बिगडने पर उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्नौद ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर किया गया। लगभग रात्रि 08 बजे तक बच्ची जिला अस्पताल अत्यंत गंभीर अवस्था में पहुंची। उसकी हृदय गति भी काफी कम हो रही थी। इमरजेंसी में जिला चिकित्सालय के पीआईसीयू के चिकित्सक, एनेस्थीसिया एवं सर्जरी विभाग के चिकित्सक एवं पीआईसीयू की स्टाफ नर्स एवं ओपीडी की टीम ने उसका उपचार किया। 20 वायल एन्टीवेनम एवं सीपीआर दिया गया एवं 14-15 घण्टे तक वेंटिलेटर पर रखा गया। लगभग 06 दिन भर्ती रखने के बाद उसे स्वस्थ डिस्चार्ज किया गया।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने आमजन अपील की है कि सर्प काटे के केस में झाड़ फूंक में न जायें। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जहां एन्टीवेनम मौजूद हो वहां उपचार लें। व्यक्ति को जल्द से जल्द भर्ती कर उपचार लिया जाये। वाहन नहीं मिलने की दशा में गांव की आशा, ऊषा, पंचायत से सहयोग लेकर वाहन परिवहन हेतु लिया जाए।

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सर्पदंश से पीड़ित बच्ची रिशिका लोधी की बची जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment