Press "Enter" to skip to content

काम करने के बहाने महिला को ले गया रिश्ते में लगने बाला फूफा, गुजरात में बनाए संबंध, एसपी से शिकायत, पुलिस ने कहा महिला को दस्तयाब कर चुके / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी एसपी ऑफिस से है. जहां एक महिला ने बताया कि उसके रिश्ते में लगने वाला फूफा उसे काम करने के बहाने गुजरात ले गया और गुजरात में उसे रखा जहां पर फूफा ने गलत संबंध भी बनाए.

जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम करमाजकलां की रहने वाली एक महिला ने आज एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि मुझे एवं मेरे पति को ग्राम सेमरी थाना तेंदुआ के रहने वाले सोभाराम जाटव जो कि रिश्ते में फूफा लगता है काम करने के बहाने जयपुर राजस्थान ले गया था. जयपुर में मेरे पति से कहा की हिसाब करके ले आ हम दोनों यहीं बैठे हैं. इसके बाद फूफा ने कहा कि दोस्त बीमार है उसके बहाने मुझे वहां से ले गया और गुजरात रखा तीन से चार महीने गुजरात रखा और मेरे साथ संबंध बनाता रहा इसके बाद इंदौर घुमाता रहा 21 जून 2024 को कोलारस में मैंने अपने पति को देखा और उनके पास भाग कर गई. इसके बाद आज एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है.

तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक सिंह का कहना है कि अगस्त 2023 में महिला की महिला की गुमशुदगी दर्ज हुई थी और अक्टूबर 2023 में महिला को दस्तयाब कर लिया गया था और महिला अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!