शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, मोटर सायकिल चोर एवं वारन्टियों को जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में चौकी सुनारी को इलाका भ्रमण के दौरान मंगला माता तिराहे पर जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति दो मोटर साईकिल जिसमें एक काले रंग की पल्सर बिना नंबर की एवं एक KTM कंपनी की सफेद काले रंग की मोटरसाईकिल को विक्रय करने के लिए ग्राम देहरेटा तरफ से ग्राम दौनी की तरफ ले जा रहे है एवं उक्त दोनों मोटर साईकिल चोरी की है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु वाहन चैकिंग लगाई गयी ग्राम देहरेटा तरफ से दो मोटर साईकिल आती दिखाई दी जिन्हे रोका एवं चैक किया तो मुखबिर द्वारा बताए अनुसार काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटर साईकिल एवं काले सफेद रंग की KTM मोटर साईकिल मिली, काले रंग की पल्सर मो0सा0 पर दो व्यक्ति बैठे थे जिनका नाम व पता पूछने पर मो0सा0 चलाने बाले व्यक्ति ने अपना नाम कोमल पुत्र मुलायम रावत उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम गोकन्दा थाना करैरा का होना बताया तथा पीछे बैठे वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्राकुल उर्फ लल्ला पुत्र अटलबिहारी उर्फ अट्टो रावत उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम कारोवाह थाना सीहोर जिला शिवपुरी का होना बताया तथा KTM मोटरसाईकिल के चालक ने अपना नाम विक्की उर्फ जागेन्द्र पुत्र प्राण सिंह रावत उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम धोवट थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर का होना बताया. उक्त तीनों व्यक्तियों से दोनों मोटर साईकिलों के संबंध में कागजात चाहे तो उन्होने कोई कागजात न होना बताया और पुलिस को गोल मोल जबाव देते रहे पुलिस को संदेह पक्का हो गया पुलिस ने तीनो से शख्ती से पूछताछ की तो उन्होने उक्त दोनो मोटर सायकिल चोरी की होना बताया तथा अन्य 16 मोटर सायकिल कई स्थान शिवपुरी, नरवर, ग्वालियर शहर, झांसी एंव नासिक महाराष्ट्र से चोरी करना तथा चोरी मोटर साईकिलो को अन्य व्यक्तियो से वेचने हेतु प्राप्त करना वताया । उक्त मोटर सायकिलों को आरोपियों के कब्जे से उनके बताये स्थानों पर जाकर बरामद की गयी है । आरोपीगणो से कुल 18 मोटर सायकिल कीमती करीब 11 लाख 80 हजार रुपये की बरामद की जा चुकी है । आरोपीगणो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना करैरा पर अप0क्र0 463/24 धारा 379,413,482 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ्तार आरोपीगणो से चोरी की मोटर सायकिल खरीदने व बेचने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
कार्यवाई मे थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर चौकी प्रभारी सुनारी, सउनि चरण सिंह आरक्षक लवकेश यादव, दीपक मोर्य, रविन्द्र तिवारी, गजेन्द्र रावत, दीपक मल्होत्रा, सैनिक महीप सिंह की अहम भूमिका रही.

करैरा पुलिस की सफलता: चोरी की 18 मोटर सायकिल बरामद कर तीन शातिर चोंरो को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News





Be First to Comment