शिवपुरी के भौंती थाना क्षेत्र के मनियर गांव खेत की मेढ़ तोड़ने पर हुए विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली जमीन पर जमीन इसके बावजूद ग्रामीण घायल हो गया। ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका आरोप है कि भौंती थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि उस पर जानलेवा हमला हुआ था।
मनियर गांव के रहने वाले गौरीशंकर पुत्र दयाराम शर्मा (43) ने बताया कि वह मंगलवार रात अपने खेत में मूंगफली बोने के लिए खेत की जुताई कर लौटा था। मेरे खेत की मेढ़ को पड़ोसी खेत मालिक रामेश्वर लोधी ने तोड़ दिया था। जब रात को रामेश्वर लोधी से खेत की मेढ़ तोड़ने की बात कही थी। इसी बात से रामेशवर लोधी और रामजीलाल लोधी ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच रामेश्वर लोधी ने 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया था। गोली जमीन पर लगी। इसके बाद कुछ छर्रे उसे लगे। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में इलाज करा रहे गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि रामेशवर लोधी ने उस पर कट्टे से फायर किया था। लेकिन उसकी जान बच गई। लेकिन पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले में भौंती थाना प्रभारी गीतेश शर्मा का कहना है कि घायल के शरीर पर गोली या गोली के छर्रे में निशान नहीं मिले हैं। उसे किसी पठाखे से उचटे कंकड़ लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेत की मेढ़ को लेकर विवाद: घायल बोला- मुझ पर कट्टे से फायर किया, पुलिस ने सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment