Press "Enter" to skip to content

‘CM योगी बोले- जो बेटी पर खतरा बना उसका राम नाम सत्य किया’: कहा- बोला कम जाता है यहां रिजल्ट दिया जाता है; मोदी की गारंटी यही है /उत्तरप्रदेश

अलीगढ़

गभाना के बरौली में CM योगी ने जनसभा को संबोधित किया।

अलीगढ़ में CM योगी ने शुक्रवार को जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा- पहले कोई सोचता था कि बेटी और व्यापारी सुरक्षित होकर रात में भी निकल सकते हैं? हम राम को लाते ही नहीं हैं। जो बेटी और व्यापारी के लिए खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी करवा देते हैं।

उन्होंने कहा- यहां बोला कम जाता है, रिजल्ट दिया जाता है। यही मोदी की गारंटी है। अब तो विपक्ष को प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे। रोज बदल रहे हैं।

CM योगी ने कहा- उपद्रव के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उत्सव के रूप में जाना जाता है। रामोत्सव, दीपोत्सव, रंगोत्सव देखिए, ये प्रदेश अब इसी की पहचान है। इस दौरान सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को वोट देने की अपील की।

उधर, योगी के पहुंचने से पहले यहां टेंट गिर गया। इस हादसे में दो लोगों के सिर में चोट लगी। दरअसल, शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे योगी के जनसभा में पहुंचना था। इससे पहले ही वहां हजारों की भीड़ जुट गई थी। भाजपा नेता जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी करीब 1:45 बजे तेज हवा में टेंट गिर गया।

बेटी के लिए जो खतरा बना उसका राम नाम सत्य किया’

योगी ने कहा- अब तो विपक्ष को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। रोज बदल रहे हैं। मैं एक दिन सपा नेता को सुन रहा था। उनका कहना था कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे। सपा का कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष है। एक ही परिवार के सभी हैं। ये बोलना चाहिए कि परिवार के अंदर बैठकर सब तय कर लेंगे।

योगी ने कहा- हम सिर्फ राम को नहीं लाए, बल्कि बेटी और व्यापारी के लिए जो खतरा बना उसका राम नाम सत्य भी कर दिया।

हमने कहा अपराधियों का जीना हराम कर देंगे’

योगी ने कहा- पहले लोगों को लगता था कि अपराधियों का कुछ नहीं होगा। लोग अपराधियों का महिमामंडन करते थे। हमने कहा इन अपराधियों का जीना हराम कर देंगे। गले में तख्ती लटका देंगे। आपने देखा कि लटक लगी गले में तख्ती। यहां बोला कम जाता है, रिजल्ट दिया जाता है। यही मोदी की गारंटी है।

योगी बोले- गन्ना बोना शुरू कर दो, चीनी मिल ला रहें

CM योगी ने कहा- सीमेंट फैक्ट्री आ गई। चिंता न करो चीनी मिल भी हम लोग ला रहे हैं। गन्ना बोना शुरू कर दो। पिछली सरकार गन्ना का भुगतान 5-6 सालों तक नहीं करती थी। अब भाजपा की सरकार 7 दिन में गन्ने के दाम का भुगतान कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!