Press "Enter" to skip to content

CM योगी बोले- मथुरा अब इंतजार कर रही है: रामलला विराजमान हुए अयोध्या में और काशी का भी काम हो गया है /उत्तरप्रदेश

मथुरा

मथुरा में सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में CM योगी ने जनसभा की।

मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने गुरुवार को नामांकन किया। नामांकन के बाद हेमा मालिनी के समर्थन में CM योगी ने जनसभा की। योगी ने कहा- अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है, तो संदेश यहीं से जाना चाहिए। अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। काशी का भी काम हो गया है। अब मथुरा इंतजार कर रही है।

योगी ने लोगों से सवाल किए- क्या ये काम सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग कर पाते? व्यापारी और बेटी को सुरक्षा दे पाते? जब ये लोग हमारी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, तो क्या देश को इस बोझ को लेकर चलने की जरूरत है?

वहीं, हेमा मालिनी ने कहा- राधारानी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद है कि आज तीसरी बार हमें नामांकन का मौका मिला। ब्रजवासियों के बीच में रखकर एक बार फिर सेवा का अवसर मिल रहा है।

योगी बोले-मथुरा अब इंतजार कर रहा

योगी ने कहा- अयोध्या, मथुरा और काशी में सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है तो सबसे पहले संदेश यहीं से जाना चाहिए। अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। काशी में भी काम हो गया है। अब मथुरा इंतजार कर रहा है।

कांग्रेस ने 60 साल काशी-मथुरा के बारे में क्यों नहीं सोचा’

योगी ने कहा-कांग्रेस का 60 साल शासन रहा। क्यों इन्होंने काशी और मथुरा के बारे में नहीं सोचा। भाजपा सरकार ने तीर्थ क्षेत्रों का विकास किया। आज इन सभी तीर्थों में विकास के काम चल रहे हैं।

बहुत सारे मामले हैं। जहां न्यायालय में मामला चल रहा है। उन कारणों से हमें रुकना पड़ता है। हम ये मान के चलते हैं, अंतत: हमारी जीत होगी। कांग्रेस और सपा-बसपा ने राम मंदिर का निर्माण क्यों नहीं किया।

हेमा बोलीं- राधारानी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद है

हेमा मालिनी के कहा- राधारानी और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद है कि आज तीसरी बार हमें नामांकन का मौका मिला। ब्रजवासियों के बीच में रखकर एक बार फिर सेवा का अवसर मिल रहा है। 2024 के लिए PM मोदी ने 400 का लक्ष्य रखा है, ये लक्ष्य जरूर पूरा होगा।

हेमा मालिनी के नामांकन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी मौजूद रहे।

हेमा मालिनी के नामांकन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी मौजूद रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!