Press "Enter" to skip to content

कोलारस की समस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ मुखर, 9 मांगों के समाधान के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अभिभाषक संघ ने अनुविभागीय अधिकारी को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। संघ ने शहर की 9 प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से सात दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की है।

अभिभाषक संघ ने मांग की है कि आवारा पशुओं को शहर से हटाकर गौशाला भेजा जाए, नगर में दिनभर दौड़ने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा जगतपुर चौराहे से न्यायाधीश निवास तक सड़क के गड्ढों और कीचड़ की समस्या दूर करने, नगर में मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की गई है। न्यायालय परिसर में गंदे पानी के जमा होने वाले कच्चे गड्ढे को पक्का एवं ढंककर बनाने की मांग भी रखी गई है।

दूसरे ज्ञापन में संघ ने कोलारस नगर के बीच से गुजरने वाली एबी रोड का डिवाइडर सहित चौड़ीकरण और निर्माण, शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने तथा जगतपुर अस्पताल मार्ग का निर्माण कराने की मांग उठाई है।

अभिभाषक संघ का कहना है कि ये समस्याएं सीधे आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी हैं। संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!