भाजपा अजा मोर्चा के दलित बस्ती सम्पर्क अभियान की शुरुआत हुई
कोलारस। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य और मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी जिलों में दलित बस्ती और अनुसूचित जाति छात्रावास का सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवपुरी जिले के कोलारस के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाया गया जिसमें मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं दलित बस्ती सम्पर्क अभियान के जिला संयोजक डॉ वीर सिंह सगर के नेतृत्व में आज कोलारस शासकीय अनुसूचित जाति, बालक उत्कृष्ट छात्रावास, शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास, शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास, कोलारस में सम्पर्क अभियान चलाया।
वहीं इस दौरान छात्र छात्राओं से मौखिक संवाद किया और सरकार द्वारा चलाई जा अनुसूचित जाति वर्ग के विकास और कल्याण के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को बताया तथा छात्रों की समस्याओं को जाना। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर, जिला मंत्री नीरज सगर, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, सुरेश जाटव, दीपक वत्स, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी अनंत सिंह जाट सहित छात्रवासों के अधीक्षक और स्टाफ मौजूद रहा.

अंतिम छोर तक के व्यक्ति को सरकार की योजनाओ का लाभ मिले: वीरसिंह सगर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment