शिवपुरी: करैरा अनुविभागीय मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र में गायों के शव पड़े होने के संबंध में खबर प्रसारित हुई जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने करैरा एसडीएम को निर्देश दिए। एसडीएम करैरा, पशुपालन, नगरीय निकाय, वन विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त जानकारी अनुसार करेरा मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर स्थित वन क्षेत्र की भूमि पर मृत गायों के शव पड़े थे। इस संबंध में करेरा नगर परिषद सीएमओ से भी प्रतिवेदन मांगा गया। मृत पशुओं जैसे गाय बैल भैंस आदि को नियम अनुसार विधिवत दफनाया जाता है। जिसके लिए संबंधित ठेकेदार को भुगतान भी किया जाता है, परंतु इस प्रकार खुले में शव पड़े होने पर यदि सीएमओ की लापरवाही पाई जाती है तो करेरा सीएमओ के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने दिए हैं। ठेकेदार की लापरवाही पर भी कार्यवाही होगी।
करैरा एसडीएम ने बताया कि निर्देशानुसार संयुक्त टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। जिन मृत गायों के शव पाए गए हैं, वह पिछले तीन से 6 माह तक के हैं। इन गायों की मृत्यु सामान्य मृत्यु और किसी दुर्घटना में हुई है। करैरा कस्बा व आसपास के ग्रामों में दुर्घटना व सामान्य मृत्यु वाले गोवंश व अन्य पशु के शव यहां वन क्षेत्र में नगर परिषद एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा डाले गए हैं। इन शवों को नियम अनुसार प्रक्रिया से विधिवत्त दफनाया गया।

करैरा में वन क्षेत्र में मिले गायों के शव का विधिवत निस्पादन कराया गया, सीएमओ और ठेकेदार के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment