शिवपुरी: जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौरानी में सरपंच और उसके गुर्गों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन आवास योजना में जमकर धांधली की जा रही है। ये शिकायत आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर से करते हुए सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और उसके गुर्गों द्वारा पैसा लेकर अपात्र लोगों के आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। जबकि पैसे नहीं देने के कारण पात्र होने के बाद भी उनके आवास स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। इस पर जब जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने शिकायतकर्ताओं से रिश्वत मांगने के सबूत पेश करने को कहा तो सभी लोग बगलें झांकते नजर आए फिर भी जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

PM आवास स्वीकृत कराने के नाम पर सरपंच और उसके गुर्गे मांग रहे हैं रिश्वत ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment