Press "Enter" to skip to content

CM बोले- आतंकी घटना तो नही हरदा विस्फोट देखकर लगा। हरदा विधायक सुतली बम की माला पहनकर पहुंचे, बोले- में दोषी तो मुझे फांसी दे… /#मध्यप्रदेश

भोपाल

हरदा के कांग्रेस विधायक आर के दोगने प्रतीकात्मक सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे।

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में चर्चा चल रही है। कांग्रेस ने हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में स्थगन प्रस्ताव पढ़ा, जिसे स्वीकार कर स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने चर्चा के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया है।

हरदा से कांग्रेस विधायक आर के दोगने प्रतीकात्मक सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे। सदन में चर्चा के दौरान दोगने ने कहा, फैक्ट्री मालिक को अगर मेरा संरक्षण था तो मुझे फांसी होनी चाहिए। जो वहां मंत्री था, उसका संरक्षण फैक्ट्री मालिक को था तो उसे फांसी होनी चाहिए। कांग्रेस के वाकआउट के बाद स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

CM बोले- NGT के आदेश का परीक्षण कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनजीटी के आदेश का परीक्षण कर रहे हैं। उसके आधार पर राहत राशि दिलाई जाएगी। जानकारी मिली है कि हरदा में घर-घर जाकर बारूद बांटते थे और बम बनवाते थे।

सीएम बोले- जहां हादसा हुआ है वहां पीएम आवास नहीं देना था

विस्फोट के कारण एक महिला का हाथ उड़ गया था। वह हमीदिया में एडमिट है। मैंने उससे बात की। जहां हादसा हुआ है वहां पीएम आवास नहीं देना चाहिए था बस्ती बसाने के लिए कौन दोषी है, इसकी जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।

रावत बोले- हादसों के पीछे जिम्मेदार कौन है

रावत ने कहा, फैक्ट्री में सबसे पहले हादसा 2015 में हुआ था। अग्रवाल की फैक्ट्री कुंजरगांव और पीपलपानी में भी है। फैक्ट्री में कई बार हादसे हुए। पेटलावद में बड़े पैमाने पर लोग मारे गए थे। फैक्ट्रियां चलती हैं, हादसे होते हैं। हम चर्चा करते हैं। हादसों के पीछे आखिर कौन जिम्मेदार है? अवैध रूप से कैसे संचालित किया जा रहा था? एडीएम ने जांच रिपोर्ट में फैक्ट्री को बंद करने की रिपोर्ट दी थी।

More from BhopalMore posts in Bhopal »
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!