Press "Enter" to skip to content

तथागत फाउंडेशन और गायत्री परिवार का कैंसर शिविर संपन्न: कुल 22 मरीजों का हुआ परीक्षण

कुल 22 मरीजों का हुआ परीक्षण

2 कैंसर के मरीज मिले

3 मरीजों में मिले प्री कैंसर के लक्षण

4 मरीजो की जांच सेंपल भेजे

शिवपुरी. सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत तथागत फाउंडेशन और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के सहयोग से निशुल्क कैंसर निदान शिविर गायत्री हेल्थ पार्क में गुरुवार को संपन्न हो गया! इस शिविर में 22 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें 3 मरीजों में प्री कैंसर के गंभीर लक्षण पाए गए ,2 मरीज कैंसर के पाये गये और 4 मरीजों के सैंपल जांच हेतु लैब में भेजे गए ! परीक्षण मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की ऐसैसियेट प्रोफेसर डॉ नीति अग्रवाल ने किया और सहयोग सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक सर्जन डॉक्टर पीके खरे ने दिया!

बताते चलें कि विशेषकर महिलाओं मैं कैंसर के प्रति जागरूकता और निदान के क्षेत्र में प्रयासरत तथागत फाउंडेशन ने गायत्री परिवार के साथ संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के सहयोग से गायत्री हेल्थ पार्क में कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पेप्सी मेयर, एफ एन ए सी,,पंच बायोप्सी, इंप्रिंट सैटालाजी जैसी जांच की निशुल्क सुविधा मातृशक्ति को उपलब्ध कराई जा रही है!
_इस शिविर में कुल 22 मरीजों का परीक्षण किया गया जिसमें 3 मरीजों के भीतर प्री कैंसर के गंभीर लक्षण पाए गए ! इसके अतिरिक्त 2 मरीजों में कैंसर के स्पष्ट लक्षण पाए गए जिन्हें जिन्हें इलाज हेतु ग्वालियर भेजा गया इसके अलावा 4 मरीजों की जांच हेतु सैंपल लिये गये।
तथागत फाउंडेशन की ओर आलोक एम इन्दौरिया औरगायत्री परिवार के समन्वयक डॉ पीके खरे ने बताया कि उक्त कैंप प्रति माह दूसरे और चौथे बुधवार को गायत्री हेल्थ पार्क में शाम 3:00 बजे से आयोजित किया जाता है! उन्होंने कहा कि हम उन महिलाओं के बीच इस गंभीर बीमारी को लेकर ज्यादा फोकस करेंगे जो निम्न वर्ग ,बिना पढ़ी लिखी, मजदूर और जरूरतमंद है इनके बीच ब्रेस्ट और यूट्रस कैंसर की जागरुकता की सबसे ज्यादा जरूरत है! तथागत फाउंडेशन कैंसर के क्षेत्र में अंचल में भी काम कर रही है । मई और जून माह मै बदरवास और कोलारस विकासखंड में कैंसर के 2 बड़े शिविर ग्वालियर कैंसर हॉस्पिटल के साथ मिलकर लगा चुकी है । निकट भविष्य में करैरा और पिछोर ग्रामीण क्षेत्रों में जनवरी और फरवरी मे बडे कैंप प्रस्तावित है ! इस कैंप में अध्यक्ष आलोक एम इन्दौरिया,सचिव श्रीमती पुष्पा खरे , श्वेता गंगवाल, आकांक्षा गौड, प्रीति जैंन, संतोष शिवहरे, एच एस चौहान,रवि गोयल, राहुल,राजेंद्र राठौर ,ने अपना  सहयोग दिया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!