Press "Enter" to skip to content

फोरलेन पर लहसुन से भरा जा रहा था, ट्रक अचानक लगी आग / Lukwasa News

शिवपुरी-लुकवासा। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा फोरलेेन पर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में लहुसुन लदा हुआ था। आग लगने से वाहन में लदा लहसुन जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के समय छीपा बड़ौद राजस्थान एक ट्रक लहसुन भरकर बिहार जा रहा था। ट्रक जैसेे ही लुकवासा फोेरलेन के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से एक ट्रक रॉग साइड से आ रहा था। अचानक रॉग साइड से ट्रक आकर देखकर लहसुन से भरे ट्रक चालक घबरा गया और उसे बचाने के चक्कर में वह फोरेलेन पर बनी रैलिंग से टकरा गया। रैलिंग सेे टकराने के बाद ट्रक से चिंगारी निकली। इस चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। आग लगते देख ट्रक का ड्रायवर शिवा उतरकर भाग गया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को फोेन लगाया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं फायर बिग्रेड 20 मिनट बाद कोलारस से आई जिसने ट्रक में लगी आग को बुझाया, लेकिन जब तक आग बुझती तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
आग लगते देख एक तरफ का रुक का ट्रेफिक
जैसे ही ट्रक में आग लगी तो एक तरफ का रास्ता रुक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आने वाले वाहनों को दूसरी साइड से निकलवाया। बताया जाता है कि ट्रक में लगभग आधेे घंटेे से ज्यादा समय तक आग लगती रही जिससे लाखों रुपए का लहसुन जलकर राख हो गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!