मासूम के स्वजनों ने जिला अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन सेंटर के कर्ताधर्ताओं पर लगाए आरोप
शिवपुरी: जिला अस्पताल में मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे तमाम मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं, इसी क्रम में शुक्रवार को एक मामला सामने आया है जिसमें एक मासूम बच्चे की मां जब आयुष्मान कार्ड लेकर बच्चे का सीटी स्कैन करवाने पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारी ने मशीन खराब होने की बात कह कर सीटी स्कैन करने से मना कर दिया जबकि उसने नगद भुगतान किया तो तत्काल सीटी स्कैन कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार युवांश पुत्र राजकुमार सेन उम्र 3 साल खेलते समय पलंग से गिर गया। इस हादसे में बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। बच्चो बेहोशी की हालत में आने लगा तो उसके स्वजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में ड्यूटी डाक्टर ने बच्चे के स्वजनों को कहा कि वह बच्चे का सीटी स्कैन करवा लें। बच्चे की मां आशा बच्चे को लेकर सीटी स्कैन करवाने के लिए पहुंची और उसने आयुष्मान कार्ड आगे बढ़ाया। आशा का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड देखकर वहां मौजूद कर्मचारी ने कह दिया कि मशीन खराब है, अभी आपका सीटी स्कैन नहीं हो पाएगा। जब आशा ने अपनी मजबूरी बताई तो बकौल आशा उक्त कर्मचारी ने उससे कहा कि आप पैसे देकर सीटी स्कैन करवा लो। महिला ने जब सीटी स्कैन के 935 रुपये का भुगतान किया तो उक्त कर्मचारी ने तत्काल सीटी स्कैन कर दिया। इस संबंध में जब आरएमओ डा संतोष पाठक को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन अटेंड ही नहीं किया।
इनका कहना है
-वैसे ऐसा नहीं हो सकता है अगर ऐसा है तो मैं दिखवा लेता हूं। सुबह उक्त कर्मचारी और बच्चे का आमना सामना करवा लेते हैं। अगर आयुष्मान कार्ड से सीटी स्कैन करने से मना किया होगा तो उचित कार्रवाई करेंगे।
इम्तियाज खान
कंपनी कर्मचारी

आयुष्मान कार्ड से सीटी स्कैन करवाने पहुंचे तो कहा मशीन खराब है, नगद पैसे दिए तो हाल कर दिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment