शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित संजय लॉज में यूपी से आए एक व्यापारी के साथ जहरखुरानी करके पास वाले कमरे में रुका युवक 91 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल चोरी करके ले गया। पुलिस ने इस मामले में युवक पर केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार औरेया यूपी निवासी एक व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता 25 अक्टूबर को टमाटर लेने के लिए शिवपुरी आया था।यहां पर वह कोर्ट रोड स्थित संजय लॉज में रुका था।
उसके पास वाले रूम में रहने वाले एक युवक राहुल से दोस्ती हो गई और इसी दौरान उस युवक ने चाय में कोई नशीली वस्तु मिलाकर राजेश को पिला दी। राजेश कुछ देर बाद बेहोश हो गया। उसके बाद उक्त युवक राजेश के पास रखे 91 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल चोरी करके ले गया। बाद में जब राजेश ने फोन नही उठाया तो उसका एक परिचित जिसे पता था कि वह संजय लॉज में रुका है, वहां आया तो राजेश बेहोश था। बाद में राजेश को अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद जब राजेश की हालत में सुधार आया तो वह बुधवार को पुलिस थाना आया और शिकायत दर्ज कराई। जिस पर से पुलिस ने युवक राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment