शिवपुरी-वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र की प्रतिभाओ को अवसर प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आगामी 14 नवम्बर को जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयेाजन किया जा रहा है जहां से चयनित प्रतिभागियों को आगामी 23-24 नवम्बर को सीहोर में में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।
जानकारी देते हुए जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आगामी दिनांक 14/11/21 को जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर सभी वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के पूर्व प्रत्येक प्रतिभागी को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड एवं जन्म तिथि हेतु मार्कशीट जिसमें जन्म तिथि अंकित हो साथ में लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में एंट्री फीस शुल्क 200 रूपये रखा गया है जो प्रत्येक खिलाड़ी को देना होगीा। प्रतियोगिता स्थल द गोल्ड जिम ऋ षि मैरिज गार्डन शिवपुरी पर आयोजित की जा रही है। प्रात: 7 पुरुष प्रतिभागियों का वेट होगा और 8 बजे महिला प्रतिभागियों का वेट लिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को समय पर पहुंचना अनिवार्य है। जो प्रतिभागी जिले में चयनित किए जाएंगे उनको स्टेट चैंपियनशिप के लिए 23-24 नवंबर को सीहोर जाना होगा। स्टेट चैंपियनशिप सीहोर में 23-24 नवंबर को आयोजित की जा रही है।

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 14 नवम्बर को / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment