Press "Enter" to skip to content

साहब…। मेरा बच्चा विकलांग, आधार कार्ड में नहीं आती उंगलियां, शासन ने बंद कर दी पेंशन / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब… मेरा बच्चा 90 प्रतिशत विकलांग है। 8 साल पहले विकलांगता की वजह से उसकी पेंशन बंधी थी लेकिन अब दो महीने से उसकी पेंशन बंद कर दी गई है। पूछने पर जबाव मिला कि आधार कार्ड लेकर आओ लेकिन मेरे बच्चे की उंगलियां आधार कार्ड की मशीन पर नहीं आती जिस कारण उसका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आई हैं मेरी मदद करें। यह कहना था सीमा माहौर निवासी फिजीकल रोड का जो जनसुवाई में अपनी फरियाद लेकर आई थी।

सीमा का कहना था कि 8 साल से उसकी बच्चे की विकलांगता पेंशन मिल रही थी लेकिन दो महीने से अचानक पेंशन आना बंद हो गई। विभाग में जब अधिकारियों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि आधार कार्ड के बिना पेंशन नहीं मिलेगी। साहब..! आप ही बताए कि बच्चे की उंगलियां आधार कार्ड की मशीन पर नहीं आती है तो कैसे उसका आधार कार्ड बनवाए। अभी तक बिना आधार कार्ड के ही पेंशन मिल रही थी। अब भी दिलवाई जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!