Press "Enter" to skip to content

लापता हो गई पापा की परी, पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्ची को दिखाया पिता का फोटो, पहुंचाया घर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां सोमवार दोपहर के समय 3 वर्षीय बच्ची अपने घर से लापता हो गई और करौंदी संपबैल के पास पहुंची। यहां के रहवासियों ने जब बच्ची को अकेले देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ लेकर आए और माता-पिता के बारे में पूछताछ की जहां बड़ी मुश्किल से सोशल साइड से बच्ची के परिजनों का पता लगाया और उसे सुरक्षित घर पहुंचाया।

यह है पूरा मामला

बालाजी स्टोन के पीछे रहने वाले सोनू मिश्रा की तीन वर्षीय पुत्री हेमप्रभा अपने पिता जी के पीछे-पीछे घर से निकलकर चली गई। वह अपने पिता को खाेजते-खोजते घर से दूर निकल गई और करोंदी पहुंच गई। इसके बाद वह अपने घर जाने का रास्ता भूल गई। यहां के रहवासियों ने जब बच्ची को अकेले देखा तो उससे पूछताछ की लेकिन कुछ भी नहीं बता पा रही थी। इसके बाद फिजीकल पुलिस को सूचना दी गई। यहां फिजीकल थाना प्रभारी कृपालसिंह राठौर मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ लेकर आए। इसके बाद बच्ची से माता-पिता के बारे में पूछा तो उसने अपने पिता का नाम सोनू मिश्रा बताया। जिस पर फेसबुक पर सोनू मिश्रा के नाम से सर्च किया व बच्ची को फोटो दिखाए। जिस पर उसने अपने पिता को पहचान लिया। इसके बाद परिजनों से संपर्क कर बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को पाकर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!