Press "Enter" to skip to content

कल मनेगी माधौ महाराज जयंती / Shivpuri News

शिवपुरी। वर्ष 1976 से समाज सेवा के लिए समर्पित संस्था कै माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति के तत्वावधान में माधौ महाराज जयंती कल मंगलवार को माधौ चौक चौराहे पर सुबह 9:30 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल मुन्ना व संरक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली की पंचमी को कै माधौ महाराज सिंधिया की जयंती समिति द्वारा मनाई जाती है। जिसके तहत कल 9 नबम्बर मंगलवार को सुबह 9:30 बजे कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चन्देल व अरविंद लाल दीवान के आतिथ्य में माधौ चौक चौराहे पर मनाई जाएगी । समिति के संस्थापक विजय जैन, ललित जैन, माखन लाल राठौर, प्रह्लाद भारती, महेंद्र यादव, तेजमल सांखला, हरवीर सिंह रघुवंशी, मुन्नालाल कुशवाह, महेन्द्र रावत, महेंद्र गोयल,राजेन्द्र गुप्ता, मोहन मधुर गुप्ता, मनीराम राठौर, श्याम सुंदर राठौर, सिद्दार्थ लढा, डॉ नवनीत गुप्ता, राजेन्द्र सकलेचा, उत्तम बंसल, उषा भार्गव, अनिल गोयल, मनीष जैन, राहुल गर्ग, संगीता जोशी, शशि शर्मा, अशोक मोहिते, सचिव मुकेश आचार्य, जितेंद्र गोयल, दीपिका कटारे, रजिया खान, विन्यचन्द झा, राजकुमार शर्मा, मुकेश जैन, बृज दुबे, आरती परिहार, मुस्ताक खान, राधा ओझा, सतीश अग्रवाल, वासुदेव राठौर, प्रकाश ठेईया , अर्चना चतुर्वेदी, चन्दर मेहता ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!