Press "Enter" to skip to content

भाईदौज पर टीका लगवाकर लौट रहे युवकों पर हमला, गाड़ी तोड़ी, किए फायर / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर तेंदुआ थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां शनिवार को भाईदौज पर टीका लगवाकर लौट रहे युवक पर उसी के गांव के लोगों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं जान से मारने की नियत से फायर भी किए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गिन्नारी धाकड़ भाईदौज पर टीका लगवाकर घर वापस आ रहा था। जब वह माता बरी के रपटे के पास ग्राम सिरनोदा के पास पहुंचा तभी द्वारका यादव कोलारस, फूलसिंह यादव, द्वारिका यादव बैराडी, मोहनसिंह यादव निवासी सिगरौना थाना तेंदुआ ने रास्ता रोक लिया और रंजिश को लेकर गाली-गलौंज करने लगे। जब गिन्नारी ने गाली देने से मना किया तो चारों ने युवक की मारपीट की और गाड़ी की भी तोड़फोड़ कर हवाई फायर किए। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वहीं गिन्नारी थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!