शिवपुरी। शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र में पचावली से हरिपुर-देहरदा जाने वाली सड़क बाढ़ में बह जाने के कारण बीच सड़क पर करीब 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। रात में यह गड्ढा तीन बाइक सवारों को नजर नहीं आया और वह इस गड्ढे में जा गिरे, जिससे एक ग्रामीण का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
लालपुर से शिवपुरी जा रहे थे ग्रामीण
रात के समय शिवपुरी निवासी अरविंद लोधी, विजयपुरा निवासी बलवीर जाटव व लालाराम जाटव बाइक पर सवार होकर लालपुर से शिवपुरी जा रहे थे। रास्ते में टपरियन-लालपुर के बीच तीन महीने पहले आई बाढ़ में सड़क बह जाने के कारण हुआ गड्ढा राहगीरों को नजर नहीं आया और उनकी बाइक इस गहरे गड्ढे में गिरी। हादसे में एक ग्रामीण का हाथ फ्रैक्चर हो गया।






Be First to Comment