Press "Enter" to skip to content

रेलवे के लिए समय पर तैयार किया ट्रांसमिशन कंपनी ने शिवपुरी 132 केवी का ट्रेक्शन फीडर / Shivpuri News

अति उच्च दाब लाइनों में संशोधन व क्रासिंग के लिए 165 बार लिया गया शट डाउन

शिवपुरी। जबलपुर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने शिवपुरी क्षेत्र में 220 केवी सब स्टेशन शिवपुरी से रेलवे के लिए 132 के.वी.रेलवे ट्रेक्शन फीडर शिवपुरी का निर्माण कर इसे गत दिवस सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर दिया गया है। जिससे रेलवे को रेल संचालन के लिए एक अतिरिक्त सप्लाई का विकल्प प्राप्त हो गया है।

ग्वालियर क्षेत्र में भरोसेमंद रेल संचालन के लिए इस फीडर की बहुत आवश्यकता थी। ट्रांसमिशन कंपनी ने रेलवे को इसे 15 माह के अंदर निर्माण कर चालू करने की सहमति दी थी हालांकि 220 केवी सब स्टेशन शिवपुरी से 16 किलोमीटर लंबाई के इस 132 के.वी.रेलवे ट्रेक्शन फीडर शिवपुरी का निर्माण करना मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था क्योंकि इस लाइन के निर्माण में न केवल अनेक भूमि अधिग्रहण के मामले सुलझाना थे बल्कि इस लाइन में 220 केवी, 132 केवी तथा 33 केवी की लाइनों को क्रॉस करने के साथ उसमें आवश्यक संशोधन करने की भी चुनौती थी। ट्रांसमिशन कंपनी ग्वालियर के  अभियंता इंजीनियर जितेन्द्र तिवारी ने स्थानीय स्तर पर प्रशासन व मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से सामंजस्य बनाकर लाइन निर्माण का कार्य समय पर पूरा करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के निर्देश पर मुख्य अभियंता इंजीनियर आरके खंडेलवाल व लोड डिस्पैच सेंटर के अति मुख्य अभियंता इंजीनियर एस.एस.पटेल ने तालमेल बनाकर सभी 165 शटडाउनो का पूर्व निर्धारण कर आवश्यकतानुसार कार्यान्वित किया। जिसक तहत ग्वालियर के श्योपुर, सबलगढ़, शिवपुरी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कम से कम व्यवधान के साथ 220 केवी, 132 केवी तथा 33 केवी लाइनों को  क्रास करने के साथ इन में आवश्यक संशोधन किया जा सका।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!