बैराड़। दीपावली पर्व से पूर्वी सीएमओ नगर परिषद बैराड़ द्वारा नगर को चमका दिया गया है। नगर की गलियां एवं मुख्य मार्गों पर अंधेरा रहने के कारण नागरिकों को परेशानी एवं कई अवैध गतिविधियां पैदा हो रही थी । नगर परिषद सीएमओ अजीज खान द्वारा अब शहर को दूधिया रोशनी में तब्दील कर दिया जिससे नगर वासियों को रात्रि में पैदल आने-जाने में परेशानी नहीं हो रही। वही बैराड़ के शासकीय हाई स्कूल में बरसों से छात्रों को पीने का पानी एवं विद्यालय प्रांगण में स्कूल के शिक्षकों द्वारा लगवाई गई फुल बगिया को हरा भरा रखने हेतु पोहरी विधायक एवं मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के निर्देश पर स्कूल में नलकूप उत्खनन कराकर मोटर पंप डाल दिए जाने से विद्यालय परिसर की पानी की समस्या हल हो चुकी है। अभी तक नगर परिषद में आए सीएमओ नगर परिषद में स्थाई ना बैठ कर बाहर के होकर अपने घरों से सप्ताह में एक-दो दिन अप डाउन कर ऑफिस आते थे परंतु सीएमओ अजीज खान 8 बजे से ही कार्यालय में उपस्थित हो जाते हैं जिस कारण नगर परिषद में काम से आने वाले नागरिकों को कार्य में परेशानी नहीं होती इसके अलावा आम जन 12 घंटे नहीं 24 घंटे सीएमओ साहब से संपर्क कर सकते हैं । सीएमओ खान कार्यालय एवं गतिविधियां निर्माण अधिकारियों का समय पर निरीक्षण करते रहते हैं । कोरोना जैसी महामारी में एवं बाढ़ के समय में सीएमओ द्वारा प्रशंसनीय कार्य किए गए उन्होंने अच्छा कार्य किया एवं कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में बाढ़ शासकीय छात्रावास में रखकर अच्छा भोजन चाय नाश्ता सहित अनेक सब्जियों सहित भोजन प्रदान किया गया और यह जनसेवा का जीता जागता उदाहरण है । सीएमओ अजीज खान ने बताया कि कुछ व्यक्तियों के स्वार्थों की पूर्ति नहीं होने के कारण एवं ईर्ष्या रखने के कारण उन्हें बद नियति से फेसबुक एवं सोशल मीडिया पर गलत जानकारी की पोस्ट डाल कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं जनता विरोधी तत्वों की पोस्ट पर ध्यान ना दें और जो भी समस्या हो तो कार्यालय नगर परिषद पर आकर संपर्क करें।

नगर में कई विकास कार्यों के साथ 1 वर्ष बाद बैराड़ नगर दूधिया रोशनी में नहाया / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment