शिवपुरी। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री लोह महिला इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को जिला कांग्रेस कमैटी द्वारा गांधी आश्रम एबी रोड़ पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने बताया कि इसी के साथ लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में सबसे पहले कांग्रेसजनों ने इनके चित्रों पर माल्यार्पण करके इनको श्रद्धांजलि दी और बाद में देश के प्रति इनकी सेवा, त्याग और बलिदान के बारे में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रदेश के स्थानीय पदाधिकारी, विधायक, मोर्चा संगठन एवं विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुये कार्यक्रम में गांधी आश्रमों के संस्थापक एस एन सुब्बाराव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेसियों ने दी इंदिरा गांधी और बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment