Press "Enter" to skip to content

डेंगू के पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 80 / Shivpuri News

शिवपुरी।  जिले में डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, एम्बेड के कर्मचारियों का डेंगू नियंत्रण कार्यवाही के लिए लगभग 20 दलों द्वारा जिले में लार्वा सर्वे एवं विनिष्टीकरण, पायरेथ्रिम स्पेस स्प्रे इत्यादि कार्यवाही की जा रही है। जानकारी अनुसार जनवरी से 29 अक्टूबर तक 80 केस चिह्नित हुए हैं जिसमें से 60 से अधिक केस सिर्फ अक्टूबर माह में ही मिले हैं। अक्टूबर में कुल 12043 घरों में सर्वे किया जिनमें 1270 घरों में लार्वा पाया गया। साथ ही जनसमुदाय को मच्छरों से बचाव व उत्पत्ति स्थल को नष्ट करने के लिए समझाइश दी। जैसा कि विदित है कि घर में व आसपास टूटे, फूटे कंटेनर, टंकी, कूलर, टायर, गमले इत्यादि में भरे पानी में एडीज मच्छर अंडे देता है जो कि लार्वा व प्यूपा अवस्था में बदलकर सात से 10 दिन मे पूर्ण मच्छर बन जाते है। यही मच्छर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क व आकर डेंगू व मलेरिया बीमारी का फैलाव करते है। जनसमुदाय से अपील की जाती है कि घरो व आसपास पानी जमा न होने दे सात दिवस में विभिन्ना कंटेनरों में भरा पानी बदलते रहे तथा पूरे वॉह के कपडे पहने तथा बुखार आने शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी जांच कराए।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!