शिवपुरी। खबर बदरवास के तिलातिली गांव से आ रही है। यहां एक युवक ने तलाकशुदा प्रेमिका के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसने अपनी पत्नी से तालक मांग लिया। जब पत्नी ने तलाक देने से इंकार कर दिया तो पति अपना आपा खो बैठा और पत्थर को उठाकर बार कर दिया जिससे महिला के दौरों पैरों की हड्डियां टूट गई। जब पति का इतने पर भी मन नहीं भरा तो पत्नी का गला दबाने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और महिला को बचाया। वहीं घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। वहीं युवक की शादी को करीब 20 साल हो गए हैं और उसके तीन बच्चे भी हैं।
महिला ने बताया कि मेरा पति देवेंद्र जाटव (40) कुछ दिनों से खुद से आधी उम्र की एक तलाकशुदा महिला के प्यार में पड़ गया है। उस महिला ने देवेंद्र से शर्त रखी है कि वह उसके घर तब जाएगी, जब वह मुझसे तलाक ले लेगा या फिर मुझे जान से मार देगा।
इसी शर्त के देवेंद्र अपनी पत्नी विमलेश (35) से तलाक की मांग कर रहा है, लेकिन तीन बच्चों की मां विमलेश ने देवेंद्र को तलाक देने से मना करने हुए उससे कहा कि बेटी 18 साल की हो गई है। आप इन सब बातों को छोड़कर उसके शादी की चिंता करो।
यह बात देवेंद्र को नगबार गुजरी। देवेंद्र ने विमलेश से कहा कि अगर तूने तलाक नहीं दिया तो तुझे और तेरी बेटी को जान से मार दूंगा। बकौल विमलेश इसके बाद देवेंद्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया और उस पर पत्थर पटक कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए और जान से मारने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment