Press "Enter" to skip to content

आबकारी कार्रवाई: दो प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों सहित दो वाहन किए जब्त / Shivpuri News

िशवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश अनुसार जिला आबकारी के नेतृत्व में अवैध मदिरा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ विक्र / परिवहन / संग्रहण एवं जहरीली शराब के विरूद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में जहरीली शराब से हुई जनहानि के मद्देनजर कल वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा शिवपुरी में ग्राम डेहरवारा के पास से एक ऑटो में 10 पेटी प्लेन ओपी से बनी मदिरा जप्तकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम धुवानी से 1.5 लीटर ओपी, 800 पाव खाली, 1200 लेवल ओसिस कंपनी के नकली बरामद किये , जिनकी कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये है । ” एक अन्य प्रकरण पडोरा पुल के पास से एक इंडिका कार जिसमें 30 पेटी प्लेन मदिरा वाहन एवं मदिरा की कुल कीमत लगभग चार लाख बारह हजार पांच सौ रुपये का सामान जप्त किया गया।

उक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 2 के 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी , तीर्थराज भारद्वाज , राहुल गुप्ता एवं नीरज त्रिवेदी , आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षकों एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा । दोनो प्रकरणों में जप्ती की कुल कीमत लगभग 7,12,500 आंकी गई है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!