कोलारस। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जहरीली शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष सतर्कता के साथ शिवपुरी जिले में लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं जिसके तहत दबिश दे कर अवैध शराब के विरुद्ध प्रकरण कायम कर सख्त कार्यवाही की जा रही है कोलारस प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम हीरापुर बोलाज चौबे जी का चक्क भड़ौता हरिपुर टपरियन में अवैध कच्ची/जहरीली शराब बेची जा रही है तत्काल एक्शन लेते हुए तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक के द्वारा अधीनस्थ स्टाफ को लेकर दबिश दी गयी तो 39 लीटर कच्ची शराब एवं 12 हाजर गु? लहान जप्त की गई पांच लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किये गए है। इस कार्रवाई में तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक मोहन लाल अग्रवाल, सहित नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

आधा दर्जन गांवों में आबकारी विभाग की कार्रवाई 5 पर केस दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment