Press "Enter" to skip to content

साहब…! कॉलोनी के नाले पर व आम रास्ते पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा, अब घरों में भर रहा पानी / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हम मास्टर कॉलोनी के रहवासी हैं। हमारी कॉलोनी के नाले व आम रास्ते पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर मार्ग बंद कर दिया है जिससे हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब कब्जा हटाने की बात कहीं जाती है तो गाली-गलौंज कर भू-माफिया धमकी देते हैं।

अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत करते हुए मास्टर कॉलोनी के रहवासियों भागीरथ, राजेंद्र धाकड़, रजनी रघुवंशी, कुलदीप, जयपाल, शिशुपाल, संतोष, समीर, गणेश, दिनेश, सुरेश, कुलदीप, जितेंद्र, मोर, रामहेत, राहुल, जीतू एवं समस्त मास्टर कॉलोनीवासी ने बताया कि भूमाफियाओं ने मास्टर कॉलोनी में पुलिस क्वाटर्स के पीछे आम नाला व पूर्व में नक्शे में दर्शाये गए मुख्य मार्ग को कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया गया है तथा बाउण्ड्री निर्मित करवाई जा रही है जिससे आम जनता का आवागमन बंद हो गया है। अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब हम अवैध कब्जे व निर्माण पर आपत्ति करते हैं तो भू-माफिया लड़न-झगड़ने पर आमदा हो जाते हैं।

आम रास्ता व नाला बंद कर दिए जाने की वजह से बारिश के समय में घरों में पानी का अवांछित भराव होगा, जन-धन की हानि होगी। अत: उक्त अवैध कब्जे को जल्द हटवाया जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!