Press "Enter" to skip to content

हत्यारी पत्नी : पति को करंट लगाकर मारने वाली पत्नी व प्रेमी को आजीवन कारावास / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रेमी के साथ मिलकर पति को करंट लगाकर मारने वाली पत्नी सहित उसके प्रेमी को कोर्ट ने आजीवन कारावास और एक-एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की प्लानिंग की थी। वारदात वाली रात पत्नी ने पहले पति को नींद की गोली खिला दी। उसके गहरी नींद में जाते ही प्रेमी को बुलाकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसे करंट लगा कर मार डाला।

मृतक के माता-पिता ने देखा था घटनाक्रम

अभियोजन के अनुसार इंदार निवासी पहलवान यादव (25) ने 17 जून 2019 को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रात को उसका बेटा अजेंद्र (38) व बहू कमलेश (32) कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे अचानक बेटे के कमरे से आवाज आई, जिस पर मैंने कमरे में जाकर देखा तो बहू कमलेश और पड़ोस के युवक ध्रुवराज यादव करंट से बेटे अजेन्द्र को मार रहे थे।

मुझे देखकर ध्रुवराज मौके से भाग गया। अजेन्द्र को जमीन से उठाया, तो वह मर चुका था। पुलिस ने मामले में पहलवान की शिकायत पर बहू कमलेश और उसके प्रेमी ध्रुवराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया।

अजेंद्र और कमलेश की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों के एक लड़की और दो लड़के थे। इनमें लड़की की उम्र 12 और दोनों बेटों की उम्र 8 और 10 साल है। आरोपी पहलवान यादव और कमलेश पड़ोसी हैं। पहलवान ट्रक पर क्लीनर है। आते-जाते हुए दोनों की पहचान हो गई।

गम में बिना गवाही दिए मर गए पिता
बेटे की मौत के बाद पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह मामले में चश्मदीद भी थे, लेकिन बेटे की मौत ने उसे इतना सदमा लगा कि कुछ महीने बाद ही मौत हो गई। दोनों हत्यारों को मृतक की मां की गवाही के आधार पर सजा दी गई है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!