शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में ग्राम निजामपुर मगरोनी के रहने वाले कल्लू साहू ने अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि वह अपने पड़ौसी भवानीशंकर जो पेशे से शिक्षक है एवं उसके परिजन शंभूदयाल जोशी, विक्रांत व मनोज जोशी से परेशान है। युवक ने बताया कि उसका मकान कच्चा था जिसे वह पक्का बनवा रहा है लेकिन उक्त शिक्षक व उसके परिजन मकान बनने नहीं दे रहा है। जब निर्माण कार्य शुरू करवाया जाता है आकर गाली-गलौंज करता है और मजदूरों को भगा देता है।भवानीशंकर का मकान दो मंजिला है जहां उसने सीसीटीव्ही कैमरा लगवा दिया है जिसका मुंह उसके ांगन की तरफ है। सीसीटीवी कैमरा लगे हेने से महिला व लड़की को नहाने व सोने में असुविधा हो रही है। मामले को लेकर कई बार जनसुनवाई से लेकर एसडीएम करैरा, तहसीलदार नरवर, नगर परिष्ज्ञद सीएमओ आदि जगह आवेदन दिए लेकिन कोई कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं हुई। इसलिए अब वह दोबारा से आपके पास आया है मामले में उसे सुरक्षा प्रदान कर कार्रवाई की जाए।

रंगीन मिजाजी शिक्षक, दूसरों की बहू-बेटियों को नहाता देखने छत पर लगवा दिया सीसीटीवी कैमरा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News





Be First to Comment