शिवपुरी। जमीन के विवाद में रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित सौरभ चौहान के भाई ने फिर से उनके घर जाकर धमकाने की कोशिश की। शनिवार की रात सौरभ चौहान का भाई अमन चौहान अपने कुछ साथियों के साथ सुरेश सिंह सिकरवार के घर के बाहर कट्टा लहराता हुआ निकला। यह वाक्या सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गया। अमन चौहान कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर छूट कर आया है। पुलिस ने सुरेश सिंह सिकरवार के गार्ड सुखलाल सिंह यादव शिकायत पर अमन चौहान सहित तीन अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। जब खोजबीन की तो पता चला कि अमन ने पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर होटल राज में शराब पी थी। इसके बाद यह लोग कार में सवार होकर सुरेश सिंह सिकरवार के घर के बाहर पहुंचे और गाड़ी के कांच खोलकर कट्टा लहराया व धमकी दी। उल्लेखनीय है कि अमन का भाई पूर्व में रिटा. डीएसपी पर जानलेवा हमला कर चुका है।

जमानत पर छूटने के बाद रिटायर्ड डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के घर के आगे लहराया कट्टा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment