शिवपुरी जिले के वार्ड क्रमांक 13 मनियर में कु. शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस द्वारा नि:शुल्क महिला सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर फाउंडेशन के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में अनेक महिलाएं भाग ले रही हैं। इस शिविर में महिलाओं को सिलाई के साथ-साथ में मेहंदी प्रशिक्षण का कार्य कराया जा रहा है। करवाचौथ के अवसर पर मेहदी सीख रही महिलाओं ने आपस में मेहंदी लगाकर करवाचौथ की शुभकामनाएं तथा अपने आप को उत्साहित महसूस किया। सभी महिलाओं में प्रसन्नता है कि वह भी मेहंदी लगाने में सक्षम हैं। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कु. शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस ने बताया कि वर्तमान परिवेश में मेहंदी द्वारा रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं। परिवार में किसी भी प्रकार का समारोह हो, परिवार की महिलाएं मेहंदी लगाना अधिक पसंद करती हैं। जिन महिलाओं को मेहंदी लगाना नहीं आती है वह दूसरी महिलाओं को कुछ रोजगार देकर मेहंदी लगवाती हैं। शिवानी राठौर ने बताया कि वो महिलाओं को इन शिविरों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर दिलाना चाहती है।

मेहंदी लगाकर शिविर की महिलाओं ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं : कु. शिवानी राठौर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment