Press "Enter" to skip to content

शासकीय अध्यापक संगठन की नवीन जिला कार्यकारणी गठित / Shivpuri News

निर्वाचित समिति का शीघ्र होगा शपथ ग्रहण समारोह

शिवपुरी:- मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के नवीन प्रदेशाध्यक्ष राकेश दुबे ने जिला कार्यकारणीयों को भंग करते हुए निर्वाचन द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर नवीन समिति के गठन के निर्देश दिए थे। जिसके लिए शिशु मंदिर शिवपुरी पर गत दिवस बैठक आयोजित हुई जिसमें निर्वाचन अधिकारी प्रकाश पांडे, जिलाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, दुर्गा प्रसाद ग्वाल जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, महेंद्र सिंह तौमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रांतीय पदअधिकारी श्रीमती दीपा सिंह दांगी द्वारा समिति के गठन हेतु निर्वाचन कराया गया। निर्वाचित समिति के गठन के पश्चात मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भदौरिया द्वारा विधिवत नवीन निर्वाचित पुरुष एवं महिला समिति की घोषणा की गई जिसमें

महिला कार्यकारिणी में

सपना चौहान, संगीता भार्गव, सविता, आरती देवी राजपूत, आशा परिहार, अनीता राठौर तथा

पुरुष कार्यकारिणी में

जिला संयोजक अरविंद सरैया,कार्यकारी अध्यक्ष संजय पाराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश जाटव, महासचिव मनदीप तिवारी, सचिव वीरेंद्र अवस्थी, प्रवक्ता महावीर मुदगल, देवेंद्र शर्मा,अरविंद वर्मा फ़िरोज़ बेग मिर्जा को कार्यकारिणी में नियुक्त कर नवीन समिति का गठन किया गया।

बैठक में प्रांतीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, पुरानी पेंशन बहाली संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनमोहन जाटव, शासकीय सेवक सेतू भारत के जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव, राजू शर्मा, बालीराम जाटव, सीताराम कुशवाहा, दीपक भगोरिया, आलोक जैमिनी, प्रमोद चौबे, हरि प्रकाश कटारे, शिवहरी रघुवंशी, विमल शर्मा, मनोज कुमार कोली, अशोक कुमार शर्मा, संजय कुमार श्रीवास्तव, श्याम सुंदर शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामकृष्ण रघुवंशी, आरडी गुप्ता, जेपी शर्मा, सुनीता ओझा,

तनुजा गर्ग, सुनीता झा, रिजवाना खान, आशा परिहार, सुमन रावत, सपना चौहान आरती शर्मा, बरखा त्रिपाठी, माया कोटिया, सरोज मिश्रा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।उपस्थित सभी कर्मचारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईयां प्रेषित की हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!