Press "Enter" to skip to content

भारतीय संस्कृति के संवाहक थे महर्षि वाल्मीकि :  मोहित अग्रवाल / Shivpuri News

मध्यप्रदेश वाल्मीकि पंचायत ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

शिवपुरी। भगवान श्रीराम ने जिस मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप में जन-जन को आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा दी उसके मूल संवाहक महर्षि वाल्मीकि ही थे जिन्होंने श्रीरामयाण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर आदर्श व्यक्तित्व की पहचान के रूप में श्रीराम के आदर्शों को घर-घर  तक पहुंचाया, मूलरूप से देखा जाए तो महर्षि वाल्मीकि ने ही भारतीय संस्कृति को नई पहचान दी और आज उनके द्वारा रचित ग्रंथ रामायण के पदचिह्नों पर चलने का हरेक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए, महर्षि वाल्मीकि के रूप में उन्हें देवस्थान के रूप में वाल्मीकि समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण संसार के प्राणी मात्र पूजते है। उक्त उद्गार व्यक्त किए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जो स्थानीय महंत हाउस पुरानी शिवपुरी सुभाष पार्क पुरानी के समीप मध्यप्रदेश वाल्मीकि महापंचायत शिवपुरी के द्वारा आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना करते हुए दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश वाल्मीकि महापंचायत के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक महर्षि वाल्मीकि के श्रीरामायण ग्रंथ का संदेश घर-घर तक पहुंचाना रखा गया जिसे लेकर महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे जिसमें मुख्य अतिथि रहे मोहित अग्रवाल शहर अध्यक्ष कांग्रेस शिवपुरी के साथ-साथ वीर सिंह सागर जिला प्रभारी शिवपुरी, गब्बर परिहार भापाज पार्षद, सोनू गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष, राम सिंह यादव जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद शिवपुरी, नलिन पंडित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साइंस कॉलेज शिवपुरी के साथ वाल्मीकि समजा के कमल कोड़े, नंदराम लाहोरी, सागर घावरी जिला यूथ सचिव कांग्रेस शिवपुरी, मोहसिन खान, राजकुमार महंत, राजेश महंत, मनीष महंत, अंकित महंत, अमन महंत, रोहित महंत, नैतिक महंत, रोनक महंत, मन महंत, निखिल खरे, नीरज खरे सभी समाज बंधु उपस्थित थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!