शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी, भा.ति.सी.पुलिस बल, शिवपुरी में शहीद जवानों को याद करते हुए पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी सहित वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया। इस दौरान श्री सुनील कुमार द्वितीय कमान, डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रेमचन्द स.से./अभि. आदि मौजूद रहे।
श्री राजीव लोचन शुक्ल, उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पिछले 01 वर्ष के दौरान वीरगति को प्राप्त देश में शहीद हुए 377 पुलिस जवानों को व आईटीबीपी के 54 जवानों को याद कर उनके नाम पढ़े और उनकी वीरता को नमन किया। साथ ही अवगत कराया कि 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ की एक टुकड़ी लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र हॉट स्प्रििंग इलाके में मातृभूमि की रक्षा के लिए तैनात थी। उक्त 20 सैनिकों की टुकड़ी पर चीनी सेना ने हमला कर दिया, जिससे वह मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। इसलिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैै।






Be First to Comment