शिवपुरी। जिले के भितरवार इलाके से अपह्त 7 वर्षीय किशोर का शव पुलिस ने बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात पुलिस ने शिवपुरी जिले के मड़ीखेड़ा इलाके से बरामद किया है। पुलिस ने नाबालिग किशोर की हत्या के मामले में उसके जीजा को गिरफ्तार किया है और हत्या के पीछे जो कारण सामने निकल कर आया है उसके मुताबिक मृतक किशोर के दादा के रिटायरमेंट के पैसा हड़पने के लिए आरोपी ने क्राइम सीरियल देखकर यह साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल अब पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले 19 सितंबर को जिले के भितरवार नया बस स्टैंड क ेपास रहने वाले रमाकांत रावत ने थाने में पहुंचकर अपने बेटे पुष्पेंद्र रावत के गुम होने की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की थी। हालांकि परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। इसके बाद जब पांच ालख की फिरौती के लिए परिजनों के पास फोन पहुंचा तो पुलिस ने मामला अपहरण में तब्दील कर दिया।
वहीं युवक के परिजनों ने शंका के आधार पर युवक के अपहरण की आशंका जताते हुए बताया कि हमारा एकलौता पुत्र अपने जीजा दिनेश रावत के साथ देखा गया है। कहीं उसका अपहरण करके फिरौती के लिए ले गया है। इसके बाद जब अपह्त किशोर के लिए पांच लाख की फिरौती मांगी गई तो मामला अपहरणम ें बदल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किशोर की तलाश को तेज कर दिया।






Be First to Comment