Press "Enter" to skip to content

दूसरों को स्वस्थ करने वाला स्वास्थ्य केंद्र खुद हुआ गंदगी का शिकार, संक्रमण फैलने का खतरा / Shivpuri News

 

शिवपुरी। जिला मुख्यालय शिवपुरी से 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र ग्राम सतनबाड़ाकलां में संपूर्ण परिसर (लगभग 1 हेक्टेयर) में बहुत अधिक गंदगी हो रही है। जिससे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न हो सकता हैं। बारिश के रूके हुये पानी में कीटाणु/मच्छर लर्वा उत्पन्न हो रहा है। जिससे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैल सकती है। अस्पताल प्रबंधक द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। अस्पताल प्रबंधक के क्वार्टर (रूम) में सारी सुविधाऐं है। जैसे- रूम के सामने गार्डन में सफाई, मंदिर प्रागंण में सफाई, आसपास किसी भी प्रकार की कोई सफाई नहीं है। न ही सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र संपूर्ण परिसर का बाउन्ड्रीबॉल हुआ है। चारों ओर गंदगी के ढेर एवं अनावश्यक रूप से खरपतवार जैसे पेेड़ लगे हुये है। और सुअरों का आतंक है। पी.एम. (पोस्ट मार्टम) हाउस पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने से खुले में मृत व्यक्ति का पी.एम. (पोस्ट मार्टम) किया जाता है। जिससे समस्त ग्रामीणजनों को बदबू आती स्वास लेने में परेशानी एवं समस्त रिहायशी क्षेत्र में बदबू फैलती है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!