शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में वार्ड क्रं. 27 की रहने वाली शांति बाई अपनी फरियाद लेकर आई। शांति बाई के पति ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने जीवन का यापन करता है। कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाला राजेश पुत्र रामरतन शर्मा आए दिन शराब पीकर हमें व परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौंज करता है। जब गाली-गलौंज करने से मना किया जाता है परिवार के सदस्यों के मारपीट कर देता है। उक्त युवक कहता है कि इस कॉलोनी से निकल जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में कार्रवाई कर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाएं।

शांति बाई बोली, पड़ोसी निकालना चाहते हैं कॉलोनी से, मदद करें / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment