शिवपुरी। धर्मेंद्र केवट पुत्र बालकिशन केवट निवासी वार्ड क्रमांक 4 सांई सिटी कॉलोनी बदरवास ने जनसुनवाई में की शिकायत में बताया कि 6 अक्टूबर को रघुनंदन नामदेव, विजय नामदेव, अजय नामदेव निवासी वार्ड नं. 4 ने मेरी लाठी, डंडे व सरिए से मारपीट कर दी जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मुझे घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां तीन दिन तक भर्ती रहा। वहीं मारपीट में मेरा एक दांत टूट गया। मामले को लेकर थाने में शिकायत की।
वहीं 17 अक्टूबर को आरोपित मेरे घर आए और धमकी दी कि तुमने पुलिस में शिकायत की है हम तूझे खत्म कर देंगें। आरोपितों के धमकी से परिवार दहशत में है। इसलिए मामले में कार्रवाई कर धारा 325 बढ़ाई जाए और आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।






Be First to Comment