शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में खजूरी स्टेशन के पास युवक ने र्टेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक से छोटे दो भाईयों की शादी हो चुकी है। शराब पीने के बाद परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक रामकिशन पुत्र कल्लारराम जाटव निवासी ग्राम रौंदा की रविवार की रात 11 से 11:30 बजे के बीच ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रामकिशन की तलाश खजूरी स्टेशन के पास रेल की पटरी पर मिली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक से छोटे दो भाईयों की शादी हो चुकी है। शाम को बकरियां चराकर घर लैटा और शराब पीने के बाद घर वालों से नाराज होकर चला गया।






Be First to Comment