
शिवपुरी। खबर सिरसौद क्षेत्र से आ रही है। यहां खेत बटाई पर लेने के बाद बटाईदार की पत्नी को खेत मालिक का छोटा भाई भगाकर ले गयां एक माह से परेशान बटाईदार युवक ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिकड़ने पर युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सुनील पुत्रत्र भाग्यसिंह कुशवाह निवासी सिरसौद ने रविवार की दोपहर कीनाशक पी लिया। परिजन इलाज कराने जिला अस्पताल लेकर आए। जहर खाने की वजह पूछने पर बताया कि सुनील ने सिरसौद गांव में लल्लू ठाकुर का खेत बटाई पर लिया है। लल्लू ठाकुर का भाई गोलू तोमर एक माह पहले सुनील की पत्नी को लेकर भाग गया। इसी को लेकर सुनील मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हताश हाकर खेत पर ही कीटनाशक पी लिया।






Be First to Comment