Press "Enter" to skip to content

सरकारी कार्यक्रम को दी अनुमति, युवाओं का प्रोग्राम किया निरस्त / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन द्वारा तय की गई गाइड लाइन के तहत दी जाने वाली अनुमति की वजह से शिवपुरी पिछले कुछ दिनों से पहले ही चर्चा में है। ऐसे में युवाओं के एक कार्यक्रम को अनुमति न दिए जाने से जहां युवाओं में रोष है, वहीं उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रम को करने की परमीशन देकर आमजन से भेदभाव किया जा रहा है।

ज्ञात रहे कि शिवपुरी की युवा पीढी द्वारा 17 अक्टूबर को एक कार्यक्रम नवांकुर यूथ पोएट्री फेस्टिवल किया जाना था। इस कार्यक्रम के लिए जब प्रशासन से अनुमति मांगी गई तो शिवपुरी एसडीएम ने शासन के आदेश का हवाला देकर स्वीकृति से इंकार कर दिया जबकि उसी तारीा में यानि 17 अक्टूबर रविवार को जिला पर्यटन संवर्धन समिति का कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसकी अनुमति प्रशासन ने दे दी है क्योंकि इस समिति की नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल है। नवांकुर यूथ फेस्टिबल की कार्यक्रम संयोजक समीक्षा भार्गव का कहना ह कि यदि शासन ने नियम बनाए हैं, तो वो सभी के लिए एक समान होना चाहिए न कि आमजन को नियमों की दुहाई देकर नुमति देने से इंकार कर दिया जाए तथा शासकीय काय्रक्रम करने की छूट दे दी जाए। समीक्षा का कहना कि एक तरफ तो शासन-प्रशासन युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर उनके आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर नियमों का बहाना बनाकर रोक लगाई जा रही है, जो किसी भी सूरत में ठीक नहीं है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!