Press "Enter" to skip to content

डेंगू के नाम पर कगजी घोड़े दौड़ा रहे शासकीय विभाग, इधर लगातार बढ़ रहे मरीज / Shivpuri News


शिवपुरी। शिवपुरी में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों की पुष्टि करने से इंकार कर रहा है लेकिन बीमार होकर आ रही मरीजों में डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या एक दर्जन से अधिक हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन में डेंगू के इलाज के लिए अलग से वार्ड भी बनाया है लेकिन वहां सुविधाओं के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गई है। मलेरिया विभाग द्वारा दवा किया जा रहा है कि वह लगातार घरों में जाकर डेंगू के लार्वा का विनिष्टकरण कर रहे हैं लेकिन धरातल पर देखा जाए तो एकाध जगह छोड़कर मलेरिया विभाग का अमला लापता है, सिर्फ कागजों में ही लार्वा विनिष्टीकरण का कार्य किया जाकर डेंगू के नाम पर शासन को रुपयों की चपत लगाई जा रही है।

यहां बता दें कि माह अक्टूबर में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य, मलेरिया व नपा विभाग भले ही लाख दावे करें कि उनके द्वारा लार्वा विनिष्टीकरण व डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ये दावे केवल कागजी है। डेंगू से अभी तक एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासन इस बात को स्वीकार नहीं कर रहा और न ही मौत के कारणों का खुलासा किया जा रहा है। कुल मिलाकर हर विभाग अपनी नाकामी को छिपाने में लगा हुआ है।

यह है मलेरिया विभाग का दावा

जिले में डेंगू से बचाव के लिए मलेरिया विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका द्वारा टीम बनाकर लार्वा विनिष्टीकरण का कर्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं कागजी आंकड़ों पर लगातार टीम द्वारा कार्य करना दिखाया गया है। विभाग के अनुसार डेंगू से बचाव के लिए वार्डों में लोगों के घरों में जाकर पानी को चैक कर लार्वा विनिष्टीकरण किया जा रहा है साथ ही फोगिंग करवाई जा रही है। अभी तक कुल 40 केस चिन्हित हुए हैं। केवल अक्टूबर माह में ही 1363 घरों का सर्वे करना विभाग द्वारा दर्शाया गया है। लेकिन धरातल पर टीम एकाध जगह छोड़कर कहीं नजर नहीं आती और न ही फागिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है। विभाग द्वारा सिर्फ कागजी आंकड़े दिखाकर खानापूर्ति की जा रही है और डेंगू विनिष्टीकरण के नाम पर एक बड़ी राशि की चपत प्रशासन को लगाई जा रही है।

इनका कहना है

डेंगू के नए मरीज मिले हैं और हम लावा्र विनिष्टीकरण व दवा छिडकाव के लिए टीमें बढ़ा रहे है, ताकि जल्द से जल्द अधिक एरिया कवर हो सके। फॉगिंग आदि की सुविधा नगर पालिका में है हम नगर पालिका सीएमओ से भी इस संबंध में बात करेंगे।

डाॅ. संजय ऋषिश्वर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवपुरी

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!