Press "Enter" to skip to content

सिलेंडर में आग लगने से परिवार के 6 सदस्य झुलसे / Shivpuri News


शिवपुरी । सतनवाड़ा में बीती शाम सिलेंडर में रिसाब होने के चलते खाने बनाने पहुंची महिला द्वारा माचिस की तीली जलाते ही आग लग गई। जिससे खाना बना रही महिला सहित उसके परिवार के 6 सदस्य झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बाद में अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह सिलेंडर में लगी आग को बुझाया और घायलों को घर से बाहर निकाला। जहां इलाज के लिए उन्हें सतनवाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। जहां से सभी घायलों को शिवपुरी रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा चौराहे के पास रहने वाले साबिर खान की रसोई में रखे सिलेंडर में उस समय आग लग गई जब घर की एक महिला वकीला बानों खाना बनाने के लिए रसोई में गई और उसने माचिस की तीली जलाई तो सिलेंडर से हो रही गैस रिसाब से वहां आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर से आग के गुब्बार निकलने लगे। जिससे वकीला झुलस गई। उसे बचाने आए परिवार के साबिर पुत्र असगर खान भी झुलस गए। वहीं 6 साल की फिजा खान, हाकिम पुत्र असगर खान, सावरिया पुत्र असगर खान और हाकिम की मां भी इस घटना मेंं झुलस गईं। घटना के बाद परिवार के कुछ सदस्य झुलसी हुई अवस्था में घर के बाहर निकल आए और उन्होंने आसपास के लोगों को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद लोगों ने घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला और सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के प्रयास किए। बाद में पुलिस भी मौके पर आ गई और झुलसे हुए परिवार के लोगों को अस्पताल लेकर आए। इस घटना में साबिर खान और फिजा गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल रैफर किया गया।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!