Press "Enter" to skip to content

पं. नेहरू का प्राचार्य खा गया बच्चों की छात्रवृत्ति, दोषी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी। सदर बाजार टेकरी पर रहने वाले आशुतोष भार्गव ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई कि अशासकीय पं. नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल हवाई पट्टी के पास के प्राचार्य ने छात्रवृत्ति घोटाला किया। मामले की जांच की गई जिसमें जांच अधिकारी द्वारा प्राचार्य को दोषी ठहराया गया और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्राचार्य तथा संकुल प्राचार्य पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। लेकिन प्राचार्य ने मामले की जांच दोबारा कराए जाने की मांग की गई जिस पर फिर से जांच कमेटी बनाई और उस जांच कमेटी ने पूर्व के निर्णय को यथावत रखा। लेकिन प्राचार्य द्वारा तीसरी बार जांच कमेटी बनाकर सही से जांच कराए जाने की मांग की लेकिन इस बार अभी तक जांच कमेटी द्वारा कोई फैसला नहीं दिया गया। अत: मामले में सुनवाई कर तुरंत कार्रवाई की जाए।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!