
शिवपुरी। साहब…! आयुष अधिकारी द्वारा हमारे वेतन का भुगतान नहीं किया है जिस कारण हमें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अत: हमारा वेतन दिलवाया जाए। जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आए आयुष कर्मचारी अब्दुल, रामबहादुर, दीपक रजक, राजकुमारी, चंदन, कल्पना शर्मा ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी द्वारा सितंबर 2021 का वेतन आज दिनांक तक नहीं दिया है। इसी माह त्यौहार अधिक होने के कारण सभी कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी आ रही है। इसलिए वेतन का भुगतान दशहरे से पूर्व कराने के निर्देश आयुष अधिकारी को दिए जाएं।






Be First to Comment