
शिवपुरी। प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणविनोद कुमार के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना सिंह के मुख्य आतिथ्य में वैन स्टॉप सेंटर, शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव, जिला प्राधिकरण अर्चना सिंह ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को विधिक सेवा संस्थाओं के द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सेवाओं के संबंध में बताते हुए महिलाओं के कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, भरण-पोषण, दहेज प्रतिषेध, बाल विवाह, उत्तराधिकार कानून, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण, हिन्दू विवाह अधिनियम इसके साथ ही बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी भी प्रदान की गई साथ ही बालिकाओं को यह जानकारी प्रदान की गई की वह अच्छे संस्कार और ज्ञान ग्रहण करें तथा आने वाले समय में समाज के उत्थान में सहयोग करें, वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपने अधिकारों की जानकारी होने के साथ-साथ कानून की जानकारी होना भी आवश्यक बताया। साथ ही उपस्थित लोगों को बेटा बेटी में भेद न कर दोनों को समान शिक्षा एवं विकास के अवसर उपलब्ध कराने, साथ ही कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी।
कार्यक्रम मैं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अर्चना सिंह, नेहा सावनेर जेएमएफसी शिवपुरी, देवेंद्र सुंदरियाल डीपीओ,, नीलम पटेरिया परियोजना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।






Be First to Comment