ग्वालियर/ डांसर नहीं बन पाने पर 11वीं के छात्र ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है- कहते हैं कि मरने के बाद हर व्यक्ति की अंतिम इच्छा को पूरा किया जाता है, इसलिए सरकार पर भरोसा है कि मेरी मौत के बाद मुझ पर एक गाना बनाया जाएगा, जिसे देश का सबसे बड़े गायक अरिजीत सिंह गाएंगे। उस गाने पर नेपाल मूल के रहने वाले सबसे बडे डांसर सुशांत खत्री डांस करे। मेरा गाना उनके द्वारा ही कोरियोग्राफ किया जाए। मैं सरकार का आभारी रहूंगा और तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री से भी कहना चाहूंगा कि मेरी इच्छा को पूरा करें।
घरवालों को पसंद नहीं था डांस
कैंसर पहाड़िया पर स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास रहने वाला 16 साल के अज्जू उर्फ अजीत पुत्र मुकंदी लाल वंशकार कक्षा 11वीं का छात्र था। वह एक डांसर बनना चाहता था, लेकिन उसके घरवालों को यह सब पसंद नहीं था। वह लोग उसे पढ़ाई करने के लिए कहते थे, लेकिन अज्जू की काफी इच्छा थी कि वह एक अच्छा डांसर बने और देश में अपना नाम रोशन करे। जब घरवालों ने उसका साथ नहीं दिया तो उसने खुदखुशी की राह चुन ली।
यह लिखा सुसाइड नोट में
मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं आपका अच्छा बेटा नहीं बन सका। मैं बहुत मतलबी हूं जो अपने परिवार को छोड़कर जा रहा हूं। मैं एक अच्छा डांसर बनना चाहता था, लेकिन किसी ने मेरा सपोर्ट नहीं किया। घरवालों को लगता था कि यह पैसे वालों का काम है, इसलिए न तो मेरे हेयर स्टाइल और न ही मेरे दोस्तों को पसंद किया जाता था, लेकिन इसमें आप लोगों का कोई दोष नहीं है। दोष तो मेरा है जो मैं आप लोगों की इच्छा का ध्यान नहीं रख सका। मैंने कोई गलत काम नहीं किया है। मैं अपने साथ कई सारे राज लेकर जा रहा हूं।
आखिर में लिखा है कि कहते हैं कि मरने के बाद हर व्यक्ति की अंतिम इच्छा को पूरा किया जाता है, इसलिए सरकार पर भरोसा है कि मेरी मौत के बाद मुझ पर एक गाना बनाया जाएगा, जिसे देश का सबसे बड़े गायक अरिजीत सिंह गाएंगे। उस गाने पर नेपाल मूल के रहने वाले सबसे बडे डांसर सुशांत खत्री डांस करे। मेरा गाना उनके द्वारा ही कोरियोग्राफ किया जाए। मैं सरकार का आभारी रहूंगा और तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री से भी कहना चाहूंगा कि मेरी इच्छा को पूरा करें।






Be First to Comment